about

Uttarakhand Government Institute of Polytechnic Berinag, Pithoragadh

राजकीय पालीटेक्निक बेरीनाग, पिथौरागढ़ के नाम देवीनगर नामक स्थान पर 100 नाली ( 5 एकड़) भूमि स्वीकृत है । काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुन्सियारी मोटर मार्ग काठगोदाम से 180 किलोमीटर दूरी पर तथा जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवीनगर में संस्था के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है ।

प्राविधिक शिक्षा का उद्देश्य देश में एक तकनीकी कुशल वर्ग तैयार करना रहा है तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा अपना रोजगार प्रारम्भ कर स्वावलम्बन का एक आधार तैयार कर राज्य व् देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकता है । उत्तराखण्इ सरकार ने इसी उद्देश्य के दृष्टिगत राजकीय पालीटेक्निक बेरीनाग की स्थापना की है ।

संस्था में तकनीकी शिक्षा के अन्तर्गत क्रमशः सिविल व् इलैक्ट्रोनिक्स अभियन्त्रण शाखाएं में त्रिवर्षीय डिप्लोमा प्रदान करने की शिक्षा भारतीय तकनिकी शिक्षा परिषद ( एआईसीटीई ) द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदान की जानी है ।

उक्त पाठयक्रम उत्तराखण्ड शासन द्वारा गठित उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा एआईसीटीई द्वारा वर्ष 2016 -17 में मान्यता प्राप्त करने की प्रकिया की जा रही है ।

Objectives
Vision
Mission